15°C New York
August 7, 2026
देश

छिंदवाड़ा में अवैध खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई, कई वाहन जप्त

Mar 19, 2026

कलेक्टर श्री के निर्देशानुसार खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 से 16 मार्च 2026 की दरमियान तामिया क्षेत्र के अंतर्गत कुंआबादला एवं बांगई में कार्रवाई करते हुए एक टिप्पर एवं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। जप्त वाहनों को थाना तामिया की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

इसके अतिरिक्त 17 मार्च 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बाड़ीवाड़ा से अवैध रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाना चांद की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं रेत का अवैध उत्खनन करते एक ट्रैक्टर को थाना उमरानाला तथा गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक अन्य ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाना चांद की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया । सभी प्रकरणों में खनिज नियमों के तहत आगामी कार्रवाई के लिये जप्त वाहनों के प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे