15°C New York
March 18, 2026
भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का प्रथम बैच आयोजित
ताज़ा खबर

भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम का प्रथम बैच आयोजित

Mar 18, 2026

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में 5 दिवसीय भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के प्रथम बैच का आयोजन आज 17 मार्च 2026 को किया गया। यह प्रशिक्षण 17, 18 मार्च 2026 एवं 24 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में शासकीय नियमित अधिकारियों, शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य, स्वाध्यायी महाविद्यालयों के प्राध्यापकों, पुलिस, होमगार्ड, एसडीईआरएफ, फॉरेस्ट विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया।

प्रथम व्याख्यान में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के भूगोल विभाग से डॉ. अर्चना भार्गव द्वारा भूकंप एवं आपदा प्रबंधन विषय पर चरणबद्ध तरीके से विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद (एनजीओ) द्वारा भूकंप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्लाटून कमाण्डर द्वारा उपकरणों की जानकारी, उनकी उपयोगिता एवं प्रयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी राहत शाखा कार्यपालन यंत्री (भवन) जिला पंचायत छिंदवाड़ा एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड उपस्थित थे।

इस अवसर पर कलेक्टर ने आपदा के पूर्व तैयारी, उसके प्रबंधन तथा मॉकड्रिल एवं कार्यशाला के महत्व पर सरल एवं सहज भाषा में मार्गदर्शन दिया। साथ ही कार्यशाला में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके द्वारा प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।