15°C New York
June 17, 2026
देश

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Mar 10, 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं के माध्यम से जिले के 11 विकासखंडों के 55 सेक्टरों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड छिंदवाड़ा के ग्राम वोहना खैरी में ग्राम पंचायत सभाकक्ष वोहना में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक , समाजसेवी एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

प्रशिक्षण की अवधारणा एवं उद्देश्य बताते हुए जिला समन्वयक ने कहा कि समाज का समग्र विकास एक सामूहिक प्रयास है। इसी अवधारणा को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं अलग-अलग क्षेत्रों में लगन व तत्परता से कार्य कर रही हैं। शासन ने इन संस्थाओं की संभावनाओं और शक्ति को पहचानते हुए उन्