15°C New York
March 13, 2026
समाजकार्य के छात्र-छात्राओं को अध्ययन सह भ्रमण द्वारा केले की खेती की दी गई जानकारी
ताज़ा खबर

समाजकार्य के छात्र-छात्राओं को अध्ययन सह भ्रमण द्वारा केले की खेती की दी गई जानकारी

Mar 9, 2026

म.प्र. जन अभियान परिषद के छिंदवाड़ा जिला समन्वयक के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक के निर्देशन एवं उपस्थिति में सामाजिक विकास समिति जुन्नारदेव एवं पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव के सचिव के सहयोग एवं तत्वावधान में अतिरिक्त कक्षाओं के अंतर्गत ग्राम चिखलमऊ में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्रों को अध्ययन सह-भ्रमण के लिए ले जाया गया।

इस दौरान छात्रों को ग्राम के कृषक के बगीचे में लगभग दो एकड़ क्षेत्र में की जा रही केले की खेती का अवलोकन कराया गया। परामर्शदाता द्वारा छात्रों को केले की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि केले की फसल के साथ दूसरी फसल किस प्रकार ली जा सकती है तथा मल्चिंग विधि के माध्यम से किस तरह खेती की जाती है। साथ ही छात्रों को यह भी बताया गया कि केले के पौधे किस समय लगाए जाते हैं, रोपाई से पहले जमीन की तैयारी कैसे की जाती है, पौधों के बीच कितनी दूरी रखी जाती है तथा फल आने में कितना समय लगता है।

इसके अतिरिक्त किसानों द्वारा केले के उत्पादन के बाद उसके विक्रय के विभिन्न तरीकों के बारे में भी छात्रों को जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, सचिव, ग्रामवासी तथा परामर्शदाता एवं समाज कार्य अध्ययनरत सभी छात्र उपस्थित थे।