15°C New York
October 16, 2026
वृत्त परासिया अंतर्गत होटल- ढाबों में आबकारी विभाग की दबिश कार्यवाही
ताज़ा खबर

वृत्त परासिया अंतर्गत होटल- ढाबों में आबकारी विभाग की दबिश कार्यवाही

Feb 18, 2026

कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम परासिया एवं सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में वृत्त परासिया प्रभारी अधिकारी द्वारा वृत्त परासिया अंतर्गत जलपान गृह, होटल एवं ढाबों में पिलाने एवं बेचने के लिये रखे देशी-विदेशी मदिरा बरामद किया गया। इसी तरह वार्ड नंबर 08 स्थित शिवम होटल एवं सलूजा होटल में मदिरा पिलाते पाया गया, वही याराना ढाबा, जायसवाल भोजनालय में भी दबिश दी गई, जहाँ से किसी भी प्रकार का मदिरा बरामद नहीं हुई। दोनों होटल के पास से 2.0 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 7.8 बल्क लीटर बियर विदेशी मदिरा बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया । अवैध मदिरा विक्रेताओं एवं मदिरा पान कराने वाले होटल-ढाबा संचालकों के विरुद्ध मुहीम कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। इस दबिश कार्रवाई में प्रभारी अधिकारी आबकारी उप निरीक्षक एवं समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित थे।