15°C New York
February 18, 2026
कलेक्टर अध्यक्षता में शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र एवं जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न
ताज़ा खबर

कलेक्टर अध्यक्षता में शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र एवं जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न

Feb 18, 2026

जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र एवं जनजातीय कार्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक स्थिति, गत वर्ष के परीक्षा परिणाम, छात्रावासों के संचालन तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति वृद्धि एवं शैक्षणिक सुधार पर विशेष जोर- कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में नियमित शिक्षण-अधिगम गतिविधियाँ संचालित की जाएं तथा शिक्षकों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए तथा शैक्षणिक परिणामों में सुधार लाने के लिए सतत निगरानी रखी जाए।

छात्रावासों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें अधीक्षक – जनजातीय क्षेत्रों के विद्यालयों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने छात्रावासों के सुव्यवस्थित संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास अधीक्षक सप्ताह में कम से कम दो बार छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। स्वच्छता, सुरक्षा, पोषण एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा आश्रम शालाओं एवं छात्रावासों में अध्ययन के अनुकूल वातावरण निर्मित किया जाए। शैक्षणिक परिणामों में सुधार हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत जिला शिक्षा अधिकारी , सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला परियोजना समन्वयक सहायक संचालक शिक्षा, बीआरसी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।