शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में एक दिवसीय उद्यमिता एवं स्टार्टअप कार्यशाला आयोजित
वीर अमर शहीद स्वर्गीय कबीरदास उईके शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इन्नोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में गत दिवस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य ने की।
कार्यशाला में शासकीय महाविद्यालय सौंसर की द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक ने विद्यार्थियों को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सदस्य सहित समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यशाला को सफल बनाया। यह कार्यशाला महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं नवाचार गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विद्यार्थियों को उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति की ओर प्रेरित करता है।
