15°C New York
May 30, 2026
ग्राम चाखला में सेवा ही संकल्प शिविर का आयोजन
ताज़ा खबर

ग्राम चाखला में सेवा ही संकल्प शिविर का आयोजन

Feb 13, 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक के निर्देशन में एवं विकासखंड तामिया की विकासखंड समन्वयक के कुशल मार्गदर्शन में, परामर्शदाता के नेतृत्व में गत दिवस ग्राम चाखला में सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं के सहयोग से शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजना से वंचित ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिये आवेदन फार्म भरवाकर जमा कराए गए। इसके साथ ही ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में परामर्शदाता के साथ बी.एस.डब्ल्यू. एवं एम.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।