15°C New York
February 12, 2026
नशे में धुत शिक्षक ने बच्चों के सामने खोया नियंत्रण, शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर
ताज़ा खबर

नशे में धुत शिक्षक ने बच्चों के सामने खोया नियंत्रण, शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर

Feb 12, 2026

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड अंतर्गत पौनार संकुल की एकीकृत माध्यमिक शाला लखनवाड़ा में मंगलवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई।

बताया जा रहा है कि एक प्राथमिक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुँचे और कक्षा के दौरान बच्चों के सामने खुद पर नियंत्रण खो बैठे, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक की हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। घटना के बाद छात्र असहज हो गए और स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुँचे और बच्चों से जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षक शराब पीकर स्कूल आए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना तुरंत BEO और BRC को दी गई। जांच टीम मौके पर पहुँची और शिक्षक को नशे की हालत में पाया। प्रतिवेदन तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया।

BEO ने पुष्टि की कि शिक्षक सहस अहिरवार के नशे में होने की पुष्टि हुई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल ने कहा कि रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

❗ शिक्षा विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

घटना के बाद अभिभावकों में भारी रोष है। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण की जगह है, लेकिन ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की साख को धूमिल कर रही हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि विभाग इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है