15°C New York
May 31, 2026
भूराभगत मेला एवं आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त आबकारी दल की दबिश
ताज़ा खबर

भूराभगत मेला एवं आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त आबकारी दल की दबिश

Feb 12, 2026

400 कि.ग्रा.महुआ लहान व 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद

कलेक्टर के निर्देशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में वृत्त परासिया, जामई एवं दमुआ के संयुक्त गठित दल प्रभारी अधिकारियों द्वारा आज भूराभगत मेला एवं आसपास के क्षेत्रों में कार्यवाही की गई। गठित सयुंक्त टीम द्वारा सर्वप्रथम मेला क्षेत्र में लगे आसपास क्षेत्र में ड्रमों में रखा लगभग 400 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया एवं अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया। इसके बाद मेला क्षेत्र में लगे जलपान गृह, होटल एवं ढाबों में लोगों के द्वारा बेचने के लिये छुपा कर रखे देशी-विदेशी मदिरा बरामद किया गया, जिसकी कुल मात्रा 14.8 बल्क लीटर मदिरा बरामद किया गया। मेला क्षेत्र में ही झाड़ियों में रखा 03 प्लास्टिक कि कुप्पी में रखा हाथ भट्टी मदिरा भी बरामद किया गया, जिसमें कुल 45 लीटर हाथ भटृटी मदिरा होना पाया गया। इस दबिश कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण कायम किया गया। दबिश कार्यवाही में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं च के तहत 04 प्रकरण कायम किया गया। दबिश कार्रवाई में गठित मेला दल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप निरीक्षक एवं समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित थे।