ग्राम सीतामुआर में ग्रामीणों को दी गई मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
म.प्र.जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक के निर्देशन में विकासखंड तामिया समन्वयक के मार्गदर्शन एवं परामर्शदाता के नेतृत्व में तामिया विकासखंड के सेक्टर क्रमांक- 4 जैतपुर के ग्राम सीतामुआर में ग्रामोदय से अभ्युदय म.प्र. अभियान की जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत ग्रामीण कृषकों को जैविक खेती के लाभ, जल संरक्षण, स्वच्छता, आदर्श ग्राम निर्माण के विभिन्न पहलू पर चर्चा की गई। मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। स्वर्णिम मध्यप्रदेश के 11 बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा कर ग्रामीण विकास की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर ग्राम सीतामुआर के ग्रामीण, कृषक, एमएसडब्ल्यू छात्र ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य ने अपनी सहभागिता की।
