15°C New York
March 3, 2026
सेवाभाव युवा मंडल द्वारा कुण्डाली खुर्द में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस
ताज़ा खबर

सेवाभाव युवा मंडल द्वारा कुण्डाली खुर्द में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस

Nov 27, 2025

एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला कुण्डाली खुर्द में आज सेवाभाव युवा मंडल द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम सेवाभाव युवा मंडल के अध्यक्ष एवं शाला प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की विशेषताओं, महत्व तथा नागरिकों को प्रदान किए गए मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि “संविधान से हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध होता है, और इसका पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्न–उत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संविधान से जुड़े विषयों पर आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रकट किए। तत्पश्चात सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संविधान की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में सेवाभाव युवा मंडल अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित सेवाभाव युवा मंडल के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में शिक्षकों तथा मंडल सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूकता एवं कर्तव्यपालन के लिए प्रेरणादायक संदेश दिए गए तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *