लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां अजीबो-गरीब घटनाएं घटती हैं। यहां सब कुछ एक जैसा नहीं होता है। पूरी दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जो अपनी एक खास खूबी के लिए जाने जाते हैं। नींद पूरी करना भला किसे नहीं पसंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां सिर्फ 40 मिनट की ही रात होती है?40 मिनट पूरा होते ही, सूरज फिर उग आता है। जी हां, आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा न, लेकिन ये सच है। नॉर्वे एक ऐसा देश है जहां नेचर ने कुछ अनोखा ही करिश्मा रचाया है। यहां कुछ जगहों पर गर्मियों के महीनों में रात का समय महज 40 मिनट का ही होता है। यानी जब दुनिया के दूसरे हिस्सों में गहरी रात होती है, तब नॉर्वे में सूरज डूबने के कुछ ही मिनट बाद फिर से उग आता है।सालों साल रहती है ठंड
आपको बता दें कि Norway यूरोप का एक खूबसूरत देश है जो आर्कटिक सर्किल में है। इसे ‘Land Of The Midnight Sun’ भी कहा जाता है। यहां पर मई से जुलाई के बीच 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है। इस दौरान, सूरज रात के समय भी आकाश में बना रहता है। अंटार्कटिक सर्किल में होने के कारण यहां सालों साल ठंड रहती है।