जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्राम बम्हनीमाल में श्री परशुराम जयंती के अवसर पर राहगीरों के लिए की गई पीने के पानी की व्यवस्था
जल मंदिर प्याऊ का किया गया शुभारंभ
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक तथा जनपद पंचायत जुन्नारदेव की सीईओ के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक आयोजित जल स्रोत समागम के द्वितीय चरण में ब्लॉक समन्वयक उपस्थिति में नवांकुर योजना अंतर्गत चयनित संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव की अध्यक्ष के साथ मिलकर विकासखंड जुन्नारदेव में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत खिड़की कनेरी के ग्राम बम्हनीमाल में राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। यह पहल दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्थान जुन्नारदेव तथा नवांकुर संस्था के सहयोग के शुभ हाथों द्वारा श्री परशुराम जयंती के अवसर पर की गई। इस व्यवस्था से भीषण गर्मी में आने-जाने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक उपस्थित जनों को जल के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि “जल ही जीवन है” और इसके बिना सुनहरे भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने जल संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक किया।
इस अवसर पर मेंटर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं स्वावलंबन के माध्यम से अधिक से अधिक जल मंदिर (प्याऊ) स्थापित करने का आह्वान किया। नवांकुर संस्था प्रमुख ने बताया कि यह अभियान निरंतर कार्ययोजना आधारित गतिविधियों के माध्यम से आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी को जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्राम सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे।
