15°C New York
March 7, 2026
सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित
ताज़ा खबर

सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित

Mar 7, 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक की उपस्थिति में परिषद की नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेक्टर क्रमांक 4 के ग्राम चारगाँव में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक समाजसेवी ग्राम उप सरपंच प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

जिला समन्वयक ने बैठक को संबोधित करते हुए नवांकुर योजना के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों के क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम “प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान” के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नवांकुर आदर्श ग्राम में जन सूचना केन्द्र, वाचनालय, नर्सरी, आदि विषयों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

संस्था अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. ने सेक्टर की सभी प्रस्फुटन समितियों के साथ ग्राम में बोर्ड लगाने, किए गए कार्यों को पोर्टल पर अपडेट करने, दस्तावेज संधारण करने तथा शासन की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा की। परामर्शदाता ने बैठक के दौरान सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेक्टर में किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

बैठक में सेक्टर 04 की प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं परामर्शदाता सहित प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। बैठक के अंत में उप सरपंच डॉ.आर.के ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।