15°C New York
March 6, 2026
जिला जेल छिन्दवाड़ा में बंदी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
ताज़ा खबर

जिला जेल छिन्दवाड़ा में बंदी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Mar 6, 2026

190 बंदियों एवं 01 बच्ची का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं एवं माननीय न्यायालय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश छिन्दवाड़ा के निर्देशानुसार प्रतिमाह की भांति इस माह फरवरी के चौथे शनिवार 28 फरवरी 2026 को जिला जेल छिन्दवाड़ा में बंदी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला छिन्दवाड़ा एवं सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला छिन्दवाड़ा से समन्वय स्थापित कर आयोजित इस शिविर में जेल में परिरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की व्यवस्था की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अनुमोदित जिला चिकित्सालय, जिला छिन्दवाड़ा एवं मेडिकल कॉलेज, छिन्दवाड़ा के 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 01 नेत्र सहायक, 01 फार्मासिस्ट, 01 लैब टेक्नीशियन, 01 नर्सिंग ऑफिसर एवं सपोर्टिंग स्टॉफ की टीम गठित की गई। टीम द्वारा जेल में निरुद्ध 173 पुरुष बंदी, 17 महिला बंदी, कुल 190 बंदियों एवं 01 बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक जांच एवं उपचार प्रदान किया गया।

इस शिविर में (ईएनटी विशेषज्ञ), (जनरल फिजिशियन), (डर्मेटालॉजिस्ट), (जनरल सर्जन), (कार्डियोलॉजिस्ट/एमडी मेडिसिन), (गायनेकोलॉजिस्ट), (मानसिक रोग विशेषज्ञ), (फिजियोथैरेपिस्ट), (आर्थोपेडिक सर्जन), (पेडिट्रिशियन), (दंत चिकित्सक), (नेत्र रोग विशेषज्ञ), (नेत्र सहायक), (फार्मासिस्ट), (लैब टेक्नीशियन), (नर्सिंग ऑफिसर) एवं (सपोर्ट स्टॉफ) द्वारा बंदियों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेल उप अधीक्षक , सहायक जेल अधीक्षक जेल चिकित्सक डॉ. एवं अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे