15°C New York
August 11, 2026
देश

आवारा पशुओं से बढ़ी परेशानी, महिलाओं ने की शिकायत

Feb 6, 2026

चांदामेटा/परासिया

नगर चांदामेटा के वार्ड 2 में घूमते मवेशियों की समस्या से रहवासी परेशान हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाएं नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं और नप अध्यक्ष गोविंद बजालिया को लिखित शिकायत देकर उक्त समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया।

नप अध्यक्ष गोविंद बजालिया ने उचित कार्रवाई कर व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया है। महिलाओं का कहना है कि सड़कों पर कुत्ते, गाय, सूअर के चलते गंदगी फैलती है। ये पशु अचानक किसी पर भी हमला कर देते हैं। गली-मोहल्ले में कचरे के ढेर और गंदी नालियों के चलते ये खुले घूमते मवेशी इनकी ओर आकर्षित होते हैं और फिर आपस में लड़ते हुए हमलावर हो जाते हैं।

इस समस्या से निजात दिलाने प्रशासन उचित कार्रवाई करे। इसी तरह मांस-मछली की दुकानों से भी गंदगी को बाहर फेंकने से कुत्ते वहां मंडराते रहते हैं। यहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।