15°C New York
September 24, 2026
देश

बिना अनुज्ञा मक्का परिवहन करते ट्रक पकड़ा

Feb 6, 2026

स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति के उड़नदस्ता दल ने अवैध कृषि उपज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मक्का से भरे ट्रक को पकड़ा। मंडी समिति ने नियमों के अनुसार 37 हजार नौ सौ रुपये की राशि वसूल की।

जिसमें पाँच गुना मंडी शुल्क, निर्यात शुल्क एवं समन शुल्क शामिल रहा। मिली जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति के उड़नदस्ता दल ने क्षेत्र निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे पर भंवरगंज जोड़, पाट्टे के पास ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीएम 9445 को रोककर जांच की।

जांच के दौरान ट्रक में 342.60 क्विंटल मक्का बिना ई-अनुज्ञा पत्र के परिवहन करते हुए पाया गया, जिस पर मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेता श्री खुमान चंद्रवंशी निवासी छिंदवाड़ा के खिलाफ कार्रवाई की गई।