भारतीय हॉकी टीम की ओर से मलेशिया के खिलाफ मैच में गुरजीत ने पांच, जबकि मनिंदर और राहिल एक-एक गोल किए थे।
Asian Hockey 5s World Cup Qualifiers: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार 31 अगस्त 2023 को ओमान के सलालाह में पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालिफायर में मलेशिया और जापान पर क्रमशः 7-5 और 35-1 से शानदार जीत दर्ज की। मनिंदर सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टूर्नामेंट में अपने अंतिम लीग मैच में गोल वर्षा का अद्भुत नजारा पेश किया।
भारतीय टीम ने जापान को 35-1 से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम के सामने जापान असहाय नजर आया। उसने पहले पांच मिनट के अंदर ही सात गोल कर दिए थे। इसके बाद भी जापानी टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया।
भारत की तरफ से मनिंदर सिंह ने दागे 10 गोल
भारत की तरफ से मनिंदर सिंह (1, 3, 5, 6, 9, 15, 20′, 24, 25′, 29′) ने 10 गोल दागे। उनके अलावा मोहम्मद राहिल ने सात (3, 4, 11, 12, 17, 26, 26), पवन राजभर (2′, 6′, 10, 13′, 23) और गुरजोत सिंह (12, 20, 21, 27, 30′) ने 5-5, सुखविंदर ने चार (4, 8, 16, 22′), कप्तान मनदीप मोर ने तीन (18, 23, 291) और जुगराज सिंह (15) ने एक गोल किया। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मसाताका कोबोरी ने किया।
भारतीय टीम ने इससे पहले खेले गए मैच में मलेशिया को 7-5 से हराया था। उस मैच में भारतीय हॉकी टीम की तरफ से गुरजोत ने पांच, जबकि मनिंदर और राहिल ने एक-एक गोल किए थे। मलेशिया की तरफ से आरिफ इशाक, कप्तान इस्माइल अबू, मोहम्मद दीन, कमरुलजमा कमरुद्दीन और सियारमन मैट ने गोल किए थे।
मलेशिया के खिलाफ धीमी रही थी भारतीय हॉकी टीम की शुरुआत
मैच की शुरुआत बेहद धीमी रही और शुरुआती मिनटों में दोनों टीमें सावधानी से खेल रही थीं। आरिफ इशाक (6′) और इस्माइल अबू (7) ने मलेशिया के लिए लगातार गोल करके भारतीय पकड़ ढीली कर दी। हालांकि, इसके तुरंत बाद गुरजोत सिंह (7) ने भारत के लिए एक गोल किया। मुहम्मद दीन (8′) ने अगले मिनट में फिर गोल कर दिया। इसके बाद गुरजोत सिंह (11) और मनिंदर सिंह (12) ने गोल किए और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक यहीं स्कोर रहा।
दूसरे हाफ में, गुरजोत सिंह (17) ने नेट्स के पीछे से जोरदार स्ट्रोक लगाकर भारत को मैच में पहली बार बढ़त दिलाई। इसके बाद मोहम्मद राहील (21) ने कमजोर डिफेंस का भरपूर फायदा उठाते हुए भारत के लिए एक और गोल किया। कमरुलजमान कमरुद्दीन (26) मलेशिया के लिए एक गोल करने में सफल रहे, लेकिन गुरजोत सिंह (29), 30) के जल्दी-जल्दी किए 2 गोल से मैच का पलड़ा भारत के पक्ष में कर दिया। सियारमन मेट (30+) ने इंजरी टाइम में गोल किया, लेकिन यह नतीजा बदलने के लिए पर्याप्त नहीं था और भारतीय हॉकी टीम 7-5 से जीत
डायमंड लीग: नीरज चोपडा ज्यूरिख में नहीं कहीं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 05.21 मीटर के प्रो के साथ DIAMOND LEAGUE में दूसरे नंबर पर रहे इन दो बड़ी जीत से भारतीय हॉकी टीम एलीट पूल तालिका में 12 अंक लेकर पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इससे वह सेमीफाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई कर गया। भारतीय हॉकी टीम शनिवार 2 सितंबर 2023 को टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में खेलने उतरेगी।