भोपाल ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है और उसका नेतृत्व भी अप्रासंगिक हो गया है, इसके चलते पूरे देश में यही ­श्य दिख रहा है।श्री शर्मा ने अपने बयान में कहा कि पार्टी अपना अस्तित्व खो रही है, उसका नेतृत्व अप्रासंगिक हो चुका है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। उनका मूल तत्व यही है। इस आधार पर जैसे हालात बने, उसे देखते हुए श्री आजाद ने कांग्रेस की गुलामी से मुक्ति पा ली है। पूरे देश में आज यही ­श्य दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों का लगातार भाजपा पर विश्वास बढ रहा है। ये समझ विकसित हो रही है तुष्टिकरण से देश नहीं चल सकता, सबका साथ सबका विकास से ही देश चलाया जा सकता है, इसीलिए सब कांग्रेस से विमुख हो रहे हैं।वहीं मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी श्री आजाद के इस्तीफे पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले ही उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कांग्रेस छोड़ो यात्रा प्रारंभ हो गई है।

अब यह तो समय ही बताएगा कि कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो में कितना सफल होगी और कितने लोगों को जोड़ सकती है