छिंदवाड़ा में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर देर रात तक ग्वाल वालों ने मटकी फोड़ी और श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया । इस दौरान पूरे नगर में उत्सव का माहौल था। जिसमें श्री बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट , रामलीला मंडल , भुजलिय उत्सव समिति , चैतन्य नवयुवक मंडल , छोटी बाज़ार की समस्त धार्मिक संस्थाओं के द्वारा विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने कृष्ण भक्ति में झूमते नाचते गाते हुए। मटकी फोड़ने का सामूहिक प्रयास किया गया।
रात्रि 12:30 में मटकी को छोटी बाज़ार के युवाओं के द्वारा ही फोड़ा गया। जिला स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पप्पू सोनी ने बताया स्वर्णकार समाज कई वर्षो से राम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी में विशेष पूजन पाठ करते आया है। इस वर्ष स्थानीय राम मंदिर में श्री कृष्ण जी की पालने में झूला झूलते भगवान श्री कृष्ण जी की विशेष झांकी सजाई गई।
मनमोहक झाकी जो भक्तों का आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा। हजारों भक्तों ने प्रभु के दर्शन किया।सत्य धर्म मंडल द्वारा राम मंदिर में विशेष पूजन भजन भक्ति हर्षोउल्लास के साथ रात्रि 12 भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ। जिसमे आतिशबाजी , पायरो, ब्लास्टिग, फोड़े गए। समस्त भक्तों ने प्रभु के जन्म उपरांत झूला झुलाया , विशेष प्रसाद पंजरी , चरणामर्त का वितरण किया गया। कार्यक्रम बड़ी ही भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।