छिंदवाड़ा में चुनावी बिगुल बज चुका है एक तरफ जहां पूर्व सीएम कमलनाथ को भेजने के लिए भाजपा आलाकमान ने गिरिराज सिंह को मैदान में उतार दिया है तो वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ भी फुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। गिरिराज सिंह ने जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाकर भाजपा को विधानसभा और लोकसभा में जीत दिलाने का मंत्र दिया, तो दूसरी तरफ सांसद कमलनाथ ने भी सभी पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के दायित्व दिए हैं।

हर हर महादेव का नारा लगवा कर दिलाया संकल्प

भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के पितृ पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदर सिंह भंडारी और गोविंदाचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि संकल्पित मन से चुनाव जीता जाता है और हम विधानसभा जीतेंगें तब ही लोकसभा जीतेंगें। गिरिराज बताओ सिंह ने कहा कि पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी होना चाहिए। वहीं युवा मोर्चा भाजपा का प्राण है हार जीत भाजपा की अस्मिता के साथ लगा है।

यदि हम विधानसभा नहीं जीते तो लोकसभा भी नहीं जीतेंगे इसलिए हर चुनाव हमारे लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से संगठन को समय देने का आव्हान किया। साथ ही मोदी सरकार के द्वारा पूरे विश्व में भारत के दमखम को लेकर कई योजनाओं की जानकारी दी।

अपने अंदाज में दिलाया संकल्प

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए अपने अंदाज में संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा और आपका विचार परिवार का रिश्ता है। हम महादेव के शिष्य है, हनुमान की गदा की तरह हम मुटठी बांधकर संकल्प लें कि छिंदवाड़ा से कलंक को मिटाना है और विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा को विजयश्री दिलाना है। उन्होंने हर हर महादेव के नारे के साथ जीत का संकल्प दोहराया।

कमलनाथ भी हुए सक्रिय पदाधिकारियों से व्हाट्सएप से जुड़े रहेंगे

पूर्व सीएम कमलनाथ भी अपने घर छिंदवाड़ा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं। नगर निगम में कब्जा होने के बाद कमलनाथ ने आप आने वाले समय में मिशन विधानसभा को लेकर सभी पदाधिकारियों को विशेष सुझाव दे दिए हैं खासकर सांसद हर महीने छिंदवाड़ा में एक्टिव रहेंगे वही कमलनाथ खुद व्हाट्सएप के द्वारा पदाधिकारियों से संपर्क में रहेंगे।